फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम की बुखार से मौत, परिजनों का डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। बुखार से पीड़ित डेढ़ वर्षीय मासूम की इलाज के दौरान मौत होने पर परिजनों ने डॉक्टरों समेत पूरे सिस्टम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों ने सीएम व स्वास्थ्य मंत्री को शिकायती पत्र भेजकर मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला गांधीनगर निवासी अश्विनी दुबे ने सीएम व स्वास्थ्य मंत्री को भेजे शिकायतीपत्र में बताया कि भाई ब्रजेंद्र दुबे के डेढ़ वर्षीय बेटे लक्ष्य को 18 अगस्त को तेज बुखार आया था। अचेतावस्था में सरकारी एंबुलेंस के जरिए उरई से झांसी स्थित वात्सल्य अस्पताल रेफर किया गया था पर कमीशन के चक्कर में एंबुलेंस चालक ने वात्सल्य अस्पताल के बजाय नवजीवन अस्पताल में बच्चे को भर्ती करा दिया। भाड़े के उसने ढाई हजार रुपये ले लिए। नवजीवन अस्पताल प्रबंधन ने 5300 रुपये जमा करा लिए। इलाज के बाद भी बच्चे की हालत न सुधरी तो उन्होंने अस्पताल से डिस्चार्ज करने के लिए कहा। पर पूरी रात डिस्चार्ज नहीं किया। अगले रोज जब बच्चे को डिस्चार्ज किया गया तो उसकी हालत और बिगड़ चुकी थी। इसके बाद बच्चे को एमएलबी मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराना पड़ा। जहां बड़ी मुश्किल से वेंटिलेटर मिल सका पर स्पेशलिस्ट डॉक्टर के ड्यूटी पर न आने और इलाज में लापरवाही बरतने पर 20 अगस्त की रात करीब 9 बजे बच्चे ने दम तोड़ दिया। एंबुलेंस के मंडल प्रभारी दिनेश सिंह का कहना है कि मामले संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-------------------
फोोटो-19-सीएचसी में घायल का इलाज करते स्वास्थ्य कर्मचारी। संवाद
मंदिर में बैठने को लेकर, कुल्हाड़ी से हमला
- घायल युवक को झांसी के लिए रेफर किया
संवाद न्यूज एजेंसी
कोंच। कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम भंडारी में सोमवार की देर रात्रि मामूली कहासुनी में गांव के दबंग ने युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां घायल की हालत को नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम भंडारी में सोमवार की देर रात्रि जन्माष्टमी के कार्यक्रम के बाद दो पक्षों में मामूली कहासुनी हो गई। जिसमें गांव के बबलू ने अमित निरंजन के ऊपर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में बुरी तरह घायल के परिजन अमित को तत्काल सीएचसी कोंच लाए जहां पर प्राथमिक उपचार देकर उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया है। घायल के परिजनों ने बताया कि गांव का दबंग बबलू शराब के नशे में धुत था और मामूली सी बात को लेकर उसने अमित पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। एसएचओ कैलिया अनिल कुमार का कहना है कि वह मौके पर गए थे जहां ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर पर भजन कीर्तन के दौरान बैठने को लेकर विवाद हुआ था। अभी तक तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें