फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिन्दुस्तान लीवर कर्मचारी का शव संदिग्ध हालत में घर में पड़ा मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। परिजनों के रिश्तेदारी में जाने के कारण घर में अकेले अधेड़ का शव पड़ा मिला। घर पहुंचने पर परिजनों ने आवाज लगाई, कोई जवाब न मिलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटेल नगर शीतला माता मंदिर के पास रहने वाले शिवकुमार सिंह (52) की पत्नी बच्चों के साथ रिश्तेदारी में झांसी गई थी। रविवार की सुबह जब परिजन लौटे तो उन्होंने आवाज लगाई। जवाव न मिलने पर पड़ोसी आ गए। पड़ोसियों ने छत से घर में झांककर देखा तो शिवकुमार का शव पड़ा था। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह तीन भाइयों में बड़े थे। मौत से पत्नी ममता, बेटा निहाल, बेटी नेहा सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शहर कोतवाल शिवकुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वजह पता चलेगी।
--------------------
मजदूर का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला
कोटरा/उरई। कोटरा थाना क्षेत्र के नुनसाई गांव निवासी अजय बहादुर चौहान (32) मजदूरी के लिए उरई आते थे। शनिवार की सुबह वह घर से मजदूरी करने जाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद रविवार की सुबह उसका शव कोतवाली क्षेत्र के करमेर रोड पर बने अंडरपास के पास पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दी। कोतवाल शिवकुमार सिंह का कहना है कि मृतक के शरीर पर चोटों के निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। पत्नी पिंकी, पुत्री वर्षा, पुत्र लक्ष्य, अभि सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)
विज्ञापन

--------------------------
आंगनबाड़ी कर्मचारी की करंट से मौत
उरई/मुहम्मदाबाद। महिला की करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।डकोर थाना क्षेत्र के बड़ी बंधौली गांव निवासी किसान रामसनेही की 45 वर्षीय पुत्री अखिलेश शनिवार की रात फ्रिज में आ रहे करंट की चपेट में आ गई। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने उसके शव को पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह पिछले कई वर्षों से ससुराल छोड़कर मायके में ही पुत्री ज्योति के साथ रहती थी। पांच बहनों और दो भाइयों में वह सबसे बड़ी थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें