फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली पकड़ते समय वृद्ध तालाब में डूबा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। तालाब में मछली पकड़ने गया वृद्ध पैर फिसलने से गिर गया। इस कारण तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोंच थानाक्षेत्र के जुझारपुरा गांव निवासी वृद्ध माताप्रसाद (52) बुधवार की शाम गांव स्थित तालाब पर मछली पकड़ने गया था। तभी वह तालाब में गिर गया। गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने लगभग तीन घंटे तालाब में डूबे वृद्ध की खोज कराई। इसके बाद उसका शव तालाब में मिला। सूचना पर पहुंचे परिजन शव देखकर रोने बिलखने लगे। भतीजे रजनीकांत ने बताया कि वह दो भाई और चार बहनों में सबसे बड़ा था। उसके तीन पुत्र सुनील, मोदी, कृष्णा व पत्नी चुन्नीदेवी का रो रोकर बुरा हाल है। वह मछली पकड़कर परिवार का भरण पोषण करता था।
---------------
चोरों ने मंदिर का दानपात्र पार किया
मुहम्मदाबाद। डकोर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुसमिलिया ने बुधवार की रात चोरों ने बड़ी माता मंदिर से दानपेटी चोरी कर लिया। ग्रामीणों को जानकारी होने पर चोर भागने लगे। ग्रामीणों ने पीछा किया, तो चोर बाइक छोड़कर मौके से भाग गए। ग्रामीणों ने बाइक को थाना पहुंचाकर पुलिस को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा का कहना है कि बाइक के आधार पर चोरों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें