उरई। जिले में रविवार को तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही कुल पॉजिटिव केस 11556 हो गए है। जिसमें 11344 ठीक हो चुके है। 201 की मौत हो चुकी है। फिलहाल 8 एक्टिव केस है। सभी मरीज होम आइसोलेशन में है।
सीएमओ डॉ एनडी शर्मा ने बताया कि रविवार को 810 सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। अब तक 785465 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन के मरीज की यदि आक्सीजन लेवल 94 से कम होता है और वह कोविड अस्पताल में भर्ती होना चाहता है तो वह हेल्पलाइन नंबर की मदद लेकर अस्पताल में भर्ती हो सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। लिहाजा सावधानी बरतने की जरूरत है। (संवाद)