माधौगढ़। घर में बनी पानी की टंकी में दो साल के मासूम की गिरकर मौत हो गई। बच्चे के नहीं दिखने पर परिजनों ने उसे तलाशा तो वह पानी की टंकी में पड़ा मिला। आनन-फानन उसे सीएचसी जालौन ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
गोहन थानाक्षेत्र के सरावन निवासी जीतू शर्मा का दो वर्षीय पुत्र अयांश मंगलवार की सुबह घर के आंगन में खेल रहा था। इस बीच वह खेलते खेलते पानी की टंकी में गिर गया। बेटे को घर में न देेख मां सुनीता ने शोर मचाया। घर के अन्य लोग उसकी खोजबीन में लग गए। परिजनों को अयंाश पानी की टंकी में पड़ा मिला। अचेतावस्था में परिजन उसे लेकर जालौन सीएचसी पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।