फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़ (जालौन)। बाइक सवार दंपती को प्राइवेट बस चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में दंपति की मौत हो गई। बाइक चालक हेलमेट लगाए था। सूचना पर पहुंचे बंगरा चौकी प्रभारी सुशील कुमार सिंह ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को जानकारी दी। वहीं टक्कर मारने वाली प्राइवेट बस को पुलिस ने पकड़ लिया पर चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के लहार थाना क्षेत्र के बड़ोखरी गांव निवासी केशव कुशवाहा (35) बुधवार को पत्नी सुमन (32) के साथ बाइक से जालौन स्थित एलआईसी में बीमा की किस्त जमा करने आए थे। वापस लौटते समय गडेरना मोड़ के पास प्राइवेट बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक लगभग 50 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। केशव पानीपूरी का धंधा कर परिवार का भरण पोषण करता था। मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि परिजनंो की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें