एट/कोटरा। युवक का शव कमरे में फांसी पर लटका मिला। परिजनों न जब युवक का शव लटका देखा तो घर में चीखपुकार मच गई। जिससे आसपास के लोग भी आ गए। चौकीदार की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को उतरवाकर जांच पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि परिजन युवक की मौत का कारण नहीं बता पा रहे है।
कोटरा थानाक्षेत्र के धुरट निवासी किशोरीपाल (33) का शव रविवार की शाम घर के बंद कमरे में रस्सी से फांसी पर लटका मिला। पत्नी और परिजन घर पहुंचे तो युवक को फांसी पर लटका देख उनके होश उड़ गए और घर में
कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि मृतक की पत्नी पिंडारी गई हुई थी। वहीं, थानाध्यक्ष का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह पता चलेगी। युवक खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था।