फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरई: फांसी लगाकर युवक ने दी थी जान, दरोगा ने उसी के खिलाफ लिखी एफआईआर, अब गिरी गाज

Mon, 06 Sep 2021 02:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : गूगल
विज्ञापन
उरई कोतवाली में मृत व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के चलते एसपी ने दरोगा और सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। मृतक की पत्नी ने उसके खिलाफ तहरीर दी थी। बिना जांच पड़ताल किए ही दरोगा ने एफआईआर दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन


उरई कोतवाली में रविवार को मृत युवक सागर के खिलाफ उसकी पत्नी पूजा की ओर से मारपीट और धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले में हुई लापरवाही की जांच एसपी ने अपर एसपी को दी थी। सोमवार को एसपी ने कोतवाल विनोद पांडे और सिपाही रमेश को लाइन हाजिर कर दिया है। बता दें कि जिस दिन सागर ने फांसी लगाई थी, उसी दिन उस पर एफआईआर भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें