फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग अलग तीन सड़क हादसों में दो घायल, दो दुकान व एक मकान क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 19 दुकान और मकान में घुसा डंपर। संवाद
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से घर व दो गुमटी को नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर की टक्कर से एक घर व दो गुमटियों को नुकसान हुआ है।
जालौन-औरैया हाईवे पर मदारीपुर गांव में रविवार की देर रात डंपर अनियंत्रित होकर अशोक सोनी के घर में घुस गया। पड़ोसी रामबाबू की चाय की दुकान व श्याम प्रकाश की गुमटी भी टूट गई। दोनों दुकान मालिकों का 25-25 हजार का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने ट्रक चालक को नशे की हालत में पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
इनसेट
सड़क हादसे में दो लोग घायल
मुहम्मदाबाद। डकोर कोतवाली क्षेत्र के चिल्ली गांव निवासी शैलू प्राइमरी स्कूल में शिक्षक है। रविवार की रात बड़ेरा गांव के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट लगाए होने से सिर पर चोट नहीं आई। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटरा संवाद के अनुसार- थाना क्षेत्र के सिकरी व्यास से मौरंग भरकर आ रहा ट्रक सोमवार की सुबह कुरकुरु गांव के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गया। जिसमें चालक जंगबहादुर सिंह(32) निवासी पतराही कुठौंद घायल हो गया। उसे मेडिकल कालेज उरई में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें