फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे भाई ने गला रेतकर की बड़े भाई की हत्या

Sat, 03 Mar 2018 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन

कालपी के मोहल्ला हरीगंज निवासी बच्चन अहिरवार (25) पुत्र रामनारायण अहिरवार शराब का लती था। शुक्रवार रात वह शराब के नशे में धुत होकर घर आया और घर में वह मां और बहन से गालीगलौज करने लगा।  अपने छोटे भाई छिंगे ने जब रोका तो वह उससे भिड़ गया। इस पर दोनों के बीच मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान छिंगे के हाथ में एक धारदार रापी लग गई।

विज्ञापन


उसने उस रापी से बच्चन के गर्दन में प्रहार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। उसकी हालत बिगड़ते ही छिंगे वहां से भाग निकला। मां-बहन की सूचना पर पहुंचे अन्य परिजन आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां से चिकित्सक ने उरई ले जाने के लिए कह दिया। उरई जिला अस्पताल पहुंचने पर भी चिकित्सक ने उसकी हालत ज्यादा नाजुक देख ग्वालियर रेफर कर दिया। उधर, घटना की सूचना मिलते ही सीओ कालपी सुबोध गौतम व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने घटना की जानकारी कर आरोपी भाई छिंगे की तलाश शुरू कर दी। वहीं ग्वालियर जाते समय रास्ते में बच्चन की मौत हो गई। परिजन उसके शव को घर लेकर पहुंचे। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल का कहना है कि अभी परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं आई है। साथ ही छिंगे को गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगा दी गई है, उसकी तलाश जा रही है। जल्द से उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें