फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लू लगने से युवक की मौत

Sat, 16 Jun 2018 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
लू से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधकर जाती युवतियां। - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरायां निवासी शमशेर (40) पुत्र मेंहदी हसन शुक्रवार को कालपी में बाजार से ईद की खरीदारी करने गया था। वहां दोपहर में अचानक लू लगने से उसकी तबियत बिगड़ गई। वह किसी तरह अपने घर पहुंचा तो अचानक फर्श पर गिरकर बेहोश हो गया। यह देखकर घर में कोहराम मच गया। परिजन उसे लेकर आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए।

विज्ञापन


वहां पर चिकित्सक ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आ रहे थे कि रास्ते में शमशेर ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की खबर जब गांव पहुंची तो घर में ईद की खुशियां गम में तब्दील हो गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। वहीं जानकारी पाकर कालपी तहसील के अधिकारी जांच के लिए गांव पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें