फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं समेत तीन ने लगाई फांसी

विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानाें पर दो महिलाआें समेत तीन लोगों ने गृहकलह से तंग आकर फांसी लगाकर जान दे दी। एक मामले में मायके वालाें ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में जांचकर कार्रवाई की बात कही है।  औरैया जनपद के अजीतमल थाना क्षेत्र के गांव मुहारी निवासी निर्भय सिंह अपनी 23 वर्षीय पत्नी रंजना के साथ
विज्ञापन


रामपुरा में दो साल से किराए के मकान में रह रहा था। वह यहां पर जनरल स्टोर की दुकान किए है। गुरुवार को रंजना ने पति से किसी काम के लिए पैसे मांगे तो उसने बाद में देने को कहा। इस पर वह झगड़ा करने लगी तो पति पड़ोस में जाकर बैठ गया। देर रात करीब 10 बजे रंजना ने कमरे में लेग हुक से फांसी का फंदा बनाया व स्टूल रखकर फं दे में गला डालकर

झूल गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। निर्भय लौटा तो पत्नी फांसी पर लटकी थी। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वहीं सिरसाकलार थाना क्षेत्र के गांव न्यामतपुर निवासी विमलेश (23) पत्नी किशन पाल यादव ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर गुरुवार की देर रात करीब नौ बजे अपने कमरे में

लगे हुक से फांसी लगाकर जान दे दी। देर रात जब पति कमरे में पहुंचा तो विमलेश फांसी पर लटकी थी। उसने परिजनाें और पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के  लिए भेज दिया। वहीं मृतका के पुुत्र हर्ष (8) व बेटी शशि ने अपने नाना को बताया कि  पापा ने ही मम्मी की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया है। कानपुर देहात

से आए मायके वालाें पर दहेज हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में जांचकर कार्रवाई की बात कही है। तीसरी घटना में मुहल्ला राजघाट निवासी पवन उर्फ पिंटू (40) पुत्र सुरेश कुमार शुक्ल ने पारिवारिक कलह के चलते गुरुवार की देर रात करीब 9 बजे अपने में कमरे में जहर खा लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनाें ने उसे

जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी गंभीर हालत देखते हुए डाक्टर ने मेडिकल कालेज झंासी रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर झांसी जा रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें