फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सटोरिए, तीन जुआरी और एक शातिर दबोचा गया

Fri, 05 Apr 2019 11:56 PM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
पुलिस कार्यालय में खुलासा करते एसपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय में शुक्रवार को खुलासा करते हुए एसपी स्वामी प्रसाद ने बताया कि उरई कोतवाली पुलिस ने शहर के शिवानी गार्डन करमेर रोड की सामने वाली गली में गुरुवार की रात आईपीएल का सट्टा लगा रहे सटोरियों को पकड़ने के लिए छापा मारा। पुलिस को देखकर कई सटोरिये एक मकान में घुसकर छत से कूदकर भाग गए। जबकि पुलिस ने घेराबंदी कर जवाहर राजपूत पुत्र मानसिंह निवासी राजेंद्र नगर उरई व अंकित अहिरवार पुत्र उदयभान निवासी ईदगाह के पीछे रामनगर उरई को पकड़ लिया। पकड़े गए सटोरियों के पास से पुलिस को 9,200 रुपये व तीन एंड्राइड मोबाइल बरामद हुए। पूछताछ में पकड़े गए सटोरियों नेबताया कि वह मोबाइल से आईपीएल का सट्टा लगा रहे थे।

विज्ञापन


वहीं कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की रात कोतवाली क्षेत्र के करसान रोड के पास शातिर अपराधी शंकर पुत्र धीरजबाबा निवासी नया पटेल नगर उरई को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने एक तमंचा 12 बोर व दो कारतूस बरामद हुए। एसपी ने बताया कि शंकर पर उरई कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट में भी एक मामला दर्ज है। वहीं शहर कोतवाली पुलिस ने करसान रोड नया पटेल नगर में जुआ फड़ पर छापा मारकर जुआ खेल रहे अखिलेश कंहरपुरा, मोहित राजेंद्र नगर, दीपू बम्होरीकला को पकड़ा। जुआ फड़ से पुलिस ने 1400 सौ रुपये व ताश की गड्डी बरामद की। पकड़े गए लोगों पर मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस टीम में कोतवाल शिवगोपाल सिंह, उपनिरीक्षक मोहम्मद आरिफ, हरपाल सिंह, योगेश पाठक, सुदीश कुमार, जीत, रवि भदौरिया आदि पुलिस कर्मी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें