फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस साल से फरार हत्यारोपी गिरफ्तार

Sun, 22 Jan 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जमीन की रंजिश में युवक की हत्या कर फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने 20 साल बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रेढ़र थाना क्षेत्र के गांव क्योलारी निवासी खेमराज ने करीब 20 साल पहले गांव के ही युवक अजीत गुर्जर की हत्या कर दी थी और तभी से वह फरार चल रहा था।

इस मामले को कोर्ट ने संज्ञान में लेकर उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया था। कोर्ट ने थाना पुलिस को चार दिन में आरोपी को कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए। इस पर
विज्ञापन


थानाध्यक्ष रेढ़र मिथलेश कुमार सिंह ने गांव में सुरागकशी की तो पता चला कि आरोपी इन दिनाें झांसी जनपद के पूंछ थाना के गांव फतेहपुर में रह रहा है। पुलिस ने शनिवार की रात फतेहपुर में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया तो जज ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें