फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी का भाई लापता, अपहरण की आशंका

Mon, 04 Jan 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
किराना व्यापारी का भाई करीब 24 घंटे से लापता है। परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। युवक रविवार की दोपहर घर से निकला था और अभी तक घर नहीं पहुंचा है। बताया जा रहा है कि युवक का रविवार की ही सुबह कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इसके बाद से युवक लापता है। उसका अपहरण किए जाने की आशंका है। पुलिस ने
विज्ञापन


मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मोहल्ला गोपालगंज निवासी कृष्ण कुमार किराना व्यापारी है। रविवार को उसका भाई जितेंद्र उर्फ जीतू (25) सामान लेने के लिए घर से बाहर निकला था। तबसे वह वापस नहीं आया है। काफी खोजबीन क रने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार को कृष्ण कुमार ने उरई कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी। बताया जा रहा

है कि रविवार की सुबह जीतू का बजरिया में कुछ युवकों से विवाद हो गया था। जिसमें युवकों ने जीतू की पिटाई कर दी थी और उसे धमकी भी दी थी। इसके बाद दोपहर से ही जीतू लापता भी हो गया। पिटाई करने वाले युवकों द्वारा अपहरण की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें