स्कार्पियो से तस्करी की शराब हमीरपुर बेचने जा रहे तीन शातिर तस्कराें को डकोर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 50 पेटी शराब बरामद करने में सफलता पाई है। डकोर थानाध्यक्ष जाकिर हुसैन मंगलवार की रात हाईवे पर गश्त कर रहे थे। तभी उरई पुलिस ने जानकारी दी कि एक स्कापियो जिसमें संदिग्ध लोग सवार हैं वह राठ रोड पर पुलिस को चकमा देकर भागी है। इस पर थानाध्यक्ष ने
अपने हमराहियाें के साथ नाकाबंदी कर तलाश शुरु कर इसी बीच उरई की ओर से स्कार्पियो आती देख पुलिस ने घेराबंदी कर तीन युवक श्यामू निवासी रामनगर, जुबैर निवासी रामकुं ड उरई व नंदू निवासी
बघौरा उरई को गिरफ्तार कर जब स्कार्पियो की तलाशी ली तो उसमें अरुणाचल प्रदेश की 50 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस आरोपियाें से अन्य तस्कराें की बाबत जानकारी कर कार्रवाई की बात कह रही है। इससे पहले तत्कालीन एसपी बबलू कुमार ने जिले भर के शराब तस्कराें के नाम उजागर किए थे। अब देखना है कि एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी उनके खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं।