फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने तीन घरों और एक मंदिर में चोरी की

Thu, 26 Oct 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
चोरी के बाद घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
कस्बा आटा में बुधवार की रात चोरों का बोलबाला रहा। पुलिस को चैलेंज कर चोरों ने एक-एक कर चार चोरियों की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने सबसे पहले कस्बे के मंदिर में धावा बोला। मंदिर के चैनल का ताला तोड़कर करीब 150 साल पुरानी अष्टधातु की मूर्ति चोरी कर ले गए। सुबह जब ग्रामीण टहलने निकले तो मंदिर के चैनल का ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। मंदिर में चोरी की खबर से गांव में हड़कंप मच गया।

वहीं दूसरी घटना कस्बे के रहने वाली कुंवरबाई पत्नी रमेश चंद्र के घर पर हुई। यहां चोरों ने कमरे में रख बक्सा पार कर दिया और दो लाख रुपये कीमत के जेवर व 25 हजार रुपये नगद पार कर दिए। बक्सा ग्रामीणों को गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला। फिर चोर छत से रास्ते गांव के ही देवेंद्र सिंह के घर घुसे और कमरे में रखी अलमारी से जेवरात व नगदी चोरी कर ली। देवेंद्र ने बताया कि चोर करीब एक लाख रुपये कीमत के जेवर व 15 हजार रुपये नगद चुरा ले गए। इसके बाद चोरों ने कस्बा निवासी रेलवे कर्मचारी अशोक के घर पर धावा बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक ने बताया कि चोर उसके घर से करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के जेवरात व 20 हजार रुपये नगद ले गए है। कस्बे में एक साथ चार चोरियों की वारदातों से कस्बे में दहशत का माहौल है। वहीं ग्रामीणों में पुलिस के प्रति नाराजगी भी पनप रही है। मंदिर पुजारी समेत सभी पीड़ितों ने थाने में चोरी की तहरीर दी है। आटा थाना प्रभारी रजनीश कटियार का कहना है कि अभी मंदिर व दो घरों में चोरी की पुष्टि हुई है और इन्हीं जगहों से चोरी की तहरीर आई है। तहकीकात की जा रही है, जल्द चोर पकड़े जाएंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें