फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर पकड़ा, 22 साइकिल बरामद

Sat, 22 Apr 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में चोर व बरामद साइकिलें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाजार आए किसान की साइकिल चुराकर भाग रहे चोर को चौकी पुलिस ने पकड़ लिया। उससे कड़ाई से पूछताछ की उसने जिले के कई स्थानाें से चोरी की 22 साइकिलें बरामद करवाई। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


सिरसाकलार थाना के गांव पाल मड़ैया निवासी कप्तान सिंह ने न्यामतपुर चौकी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार की सुबह करीब 10 बजे वह गांव से न्यामतपुर बाजार करने साइकिल से आया था। वह सामान खरीदने लगा तो चोर उसकी साइकिल लेकर भागने लगा।

उसने चौकी प्रभारी प्रमोद कु मार को सूचना दी तो उन्हाेंने हमराहियाें के साथ घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर साइकिल बरामद कर ली। पुलिस को पूछताछ में उसने अपना नाम लालाराम निवासी जगतपुरा अहीर थाना सिरसाकलार बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की 22 साइकिलें बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें