फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगाें ने युवक को अगवा किया

Sat, 17 Sep 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
अपहरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आधा दर्जन असलहाधारी शहर कोतवाली के मुहल्ला राजेंद्रनगर से एक युवक को घर से गाड़ी में डालकर अपहरण कर ले गए। पीड़ित बहन ने मुहल्ले के ही एक नामजद सहित आधा दर्जन आरोपियाें के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनाें से जानकारी करने के  बाद युवक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


राजेंद्रनगर निवासी राजा भईया (28) पुत्र नारायणदास का दो दिन पहले मुहल्ले के ही अजय कुमार के साथ विवाद हो गया था। इस पर राजा भईया ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर शांति भंग की धारा में चालान कर दिया था। इसी रंजिश में शनिवार की शाम करीब चार बजे अजय अपने आधा दर्जन साथियाें के साथ राजाभईया के घर पहुंचा और घर में घुसकर मारपीट की।

इसके बाद उसे कार में डालकर अगवा कर ले गए। बदहवास बहन गुंजा कोतवाली पहुंची और अजय व उसके अज्ञात साथियाें के खिलाफ अपहरण व मारपीट की तहरीर दी। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियाें की तलाश कर युवक को सकुशल बरामद करने का प्रयास कर रही है। अभी पुलिस ने आरोपियाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें