फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा चुराते पकड़ा, पुलिस ने भगाया

Sat, 17 Sep 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
घटना की जानकारी देती बच्चे की मां व दादी, साथ में बच्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घर से बच्चे को ले जा रहे बच्चा चोर को मोहल्ले वालों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची कोबरा पुलिस ने आरोपी को भगा दिया। इसकेचलते मोहल्ले वालों में काफ ी आक्रोश है। पीड़ित के अभिभावकों ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से किए जाने की बात कही।
विज्ञापन


विनीता देवी पत्नी अरविंद कुशवाहा ने बताया कि शनिवार की शाम को लगभग 7 बजे उसका बेटा पंकज (7) घर में खेल रहा था। इसी बीच घर का कुछ सामान लेने के लिए वह पास में ही एक दुकान पर चली गई। तभी एक युवक घर में घुस गया और उसके बच्चे का हाथ पकड़कर ले जाने लगा। उसने युवक को बच्चा ले जाते देखा तो छुड़ाने का प्रयास किया। इस पर उसने उसका गला पकड़ लिया।

उसके चीखने पर मोहल्लेवालों को देख वह युवक बच्चे को वहीं छोड़कर भागने लगा।  मोहल्ले वालों ने दौड़कर युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर मौके पर पहुंची कोबरा पुलिस ने अपनी बला को टालकर युवक को पागल बताते हुए उसे वहां से भगा दिया। पुलिस की इस कार्यशैली से मोहल्ले के लोग काफ ी आक्रोशित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पीड़ित बच्चे की मां ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से किए जाने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें