फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत के कार्यों में कमीशन का गोरखधंधा

विज्ञापन
2000 rupees
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिलाई (सिरमौर)।
जनपद सिरमौर के अति दुर्गम शिलाई क्षेत्र की एक पंचायत में विकासात्मक कार्यों के धन की अदायगी में कमीशनखोरी की बात सामने आई है। 30 अप्रैल को आयुष्मान दिवस के मौके पर आयोजित ग्रामसभा में कमीशन खोरी के आरोप लगे। ग्रामीणों ने भरी बैठक में खूब हंगामा किया। इसकी वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गई है। वीडियो में 23 प्रतिशत कमीशन अधिकारियों को जाने की बात कहते हुए लोग खूब हंगामा कर रहे हैं। उपायुक्त ललित जैन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बीडीओ शिलाई को 15 दिन के भीतर पूरी रिपोर्ट देने को कहा है।
जानकारी के मुताबिक संबंधित पंचायत में मनरेगा के तहत हुए कार्यों की मजदूरी कई लोगों को नहीं मिल पाई है जिस पर इस बैठक में हंगामा हुआ। सोशल मीडिया में वायरल हुई वीडियो में ग्रामीण यह भी कह रहे हैं कि पिछले एक साल से उन्हें मजदूरी क्यों नहीं दी जा रही है। पंचायत सचिव से पूछा जा रहा है कि कितनी कमीशन दी जा रही है। बैठक में अधिकारियों को 23 फीसदी कमीशन का जिक्र किया जा रहा है। हालांकि, ग्रामसभा की बैठक में कमीशन खोरी के इस मुद्दे में कितनी सत्यता है ? इसका पता जांच के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल पूरे सिरमौर जिले में शिलाई की यह पंचायत चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन

वीडियो में पंचायत की प्रधान वीडियो बनाने वाले के सवाल का जवाब देते हुए यह कहते हुए साफ दिख रही है कि 23 प्रतिशत कमीशन काटी गई है। वीडियो में ग्रामीण यह भी चर्चा कर रहे हैं कि इस मसले पर क्या करना चाहिए।
विज्ञापन

उधर, उपायुक्त ललित जैन ने बताया कि इस तरह का मामला गंभीर है। उन्होंने संबंधित क्षेत्र के खंड विकास अधिकारी को जांच के आदेश दिए हैं। 15 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट मांगी गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें