शराबी पति ने मामूली बात पर गुस्से में आकर चाकू से पत्नी की नाक काट ली।
लहूलुहान हालत में वह अस्पताल आई और इसके बाद कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।
पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वारदात के बाद आरोपी
पति फरार हो गया।
मुहल्ला इंद्रानगर निवासी रीना (28) ने कोतवाली पुलिस
को दी तहरीर में बताया कि सोमवार की रात करीब 9 बजे उसका पति जितेंद्र
कुमार शराब के नशे में घर आया। उसने खाना मांगा तो उसने खाना दे दिया और
सोने चली गई। इस बात से खफा पति ने उसे जगाया और मारपीट करने लगा। उसने जब
विरोध किया तो पति ने घर में रखा चाकू उठाया और उसे
जमीन पर गिराकर उसकी
नाक काट ली। जब वह लहूलुहान हो गई तो आरोपी भाग गया। उसने पड़ोसियों को आप
बीती बताई तो वे उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां उसने अपना इलाज कराया। पुलिस
ने आरोपी पति जितेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर
कर ली है। कोतवाल आलोक
सक्सेना ने बताया कि आरोपी शराब का लती है और वह आए दिन अपनी पत्नी को
पीटता था। पत्नी ने पहले कभी भी पुलिस से शिकायत नहीं की है। नशेबाजी में
ही उसने वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।