फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जेल के एक और कैदी की मौत

Tue, 17 Nov 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला जेल के सजायाफ्ता कैदी की मंगलवार सुबह मौत हो गई है। कैदी के सीने में अचानक दर्द हुआ उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृत कैदी उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद के थाना हंडिया ग्राम दुमदुमा निवासी था। वह बलात्कार के प्रयास के मामले में पिछले दो साल से जेल में सजा काट रहा था। इससे पहले सात नवंबर को भी कैंसर से पीड़ित एक कैदी की बेस अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

थाना हंडिया जिला इलाहाबाद यूपी के ग्राम दुमदुमा निवासी मिट्ठूलाल (45) पुत्र राम किशोर धारा 376, 511 में जिला जेल में सजा काट रहा था। वह धारचूला क्षेत्र में बलात्कार के प्रयास का दोषी था और पांच साल की सजा काट रहा था। वह एक नवंबर 2013 से अल्मोड़ा जेल में बंद था।
विज्ञापन


मिट्ठूलाल को जेल में मंगलवार सुबह 6:30 बजे सीने में दर्द हुआ और चक्कर आ गया। इसके बाद जेल प्रशासन उसे जिला अस्पताल लाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर तहसीलदार पान सिंह नेगी, उप निरीक्षक हरगोविंद भट्ट भी जिला अस्पताल पहुंचे।

पुलिस ने मृत कैदी का पोस्टमार्टम कराया गया है। जेल प्रशासन ने मृतक के घर को सूचना भेज दी है। परिजन अल्मोड़ा को रवाना हो गए हैं। संभावना जताई जा रही है कि हार्टअटैक से कैदी की मौत हुई है। तहसीलदार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा।

 इससे पहले गत सात नवंबर को जेल में सजा काट रहे गंगोलीहाट तहसील के पटवारी क्षेत्र खीरमांडे का सन्यूड़ा गांव निवासी चंदन सिंह (45) पुत्र महेंद्र सिंह की कैंसर के चलते बेस अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें