फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाट टीम ने दबोचे दो कार चोर

Sat, 29 Jul 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला/उरई
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गये चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई। स्वाट टीम ने शुक्रवार को दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर एक बोलेरो और एक वैगनआर कार बरामद की। तीन बदमाश भाग निकले। गिरफ्तार बदमाशों में एक औरैया और एक मैनपुरी का है। भागे बदमाश भी औरैया व मैनपुरी के निवासी हैं। बदमाशों ने दोनों वाहन कन्नौज से चुराए थे। एक वाहन पर कानपुर देहात और एक पर उन्नाव का नंबर पड़ा है।
विज्ञापन

 स्वाट टीम प्रभारी आनंद कुमार को शुक्रवार को एक कार चोर गिरोह के उरई की ओर आने की सूचना मिली। स्वाट टीम फैक्ट्री एरिया चौकी पुलिस के साथ इलकासपुरा मोड़ पर पहुंच गई। सामने से दो चार पहिया वाहन आते दिखे। पुलिस ने वाहनों को रुकने का इशारा किया, तो उसमें सवार लोग उतर कर भागने लगे। पुलिस ने दौड़कर दो लोगों को पकड़ लिया लेकिन तीन भाग निकले। फैक्ट्री एरिया चौकी पर पुलिस ने दोनों से पूछताछ की। स्वाट टीम प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने अपने नम आकाश उपाध्याय पुत्र राम प्रकाश उपाध्याय निवासी देहुली थाना बरनाहल जनपद मैनपुरी और पारस तिवारी पुत्र रामलखन तिवारी निवासी खानपुर औरेया बताए हैं। उनके पास से बोलेरो यूपी 74 ई 4430 और वैगनआर यूपी 35 एफ 5786 बरामद की गई हैं। दोनों ने अपने भागे साथियों के नाम राघवेंद्र पुत्र अशोक ठाकुर निवासी जरहुलिया औरेया, तन्नु निवासी ग्राम मनौना थाना करहल जनपद मैनपुरी और राम निवासी ग्राम रठेरा थाना पिरोर जनपद मैनपुरी बताए हैं। चोरों ने बोलेरो और कार कन्नौज जिले से चोरी की थी। उन्हें बेचने जा रहे थे। स्वाट टीम प्रभारी ने बताया कि फरार वाहन चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें