फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र लापता, अपहरण की आशंका

Fri, 04 Nov 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
लापता छात्र की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घर से स्कूल जाने के लिए निकला एक छात्र देर तक घर नहीं लौटा। परिजनाें ने स्कूल प्रबंधक को फोन किया तो वहां छुट्टी की बात पता चली। इससे परिजन घबरा गए और उसकी रिश्तेदारियाें में खोजबीन की लेकिन उसका कु छ पता नहीं चला। इस पर परिजनाें ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर अपहरण की आशंका जताई है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट
विज्ञापन


दर्जकर छात्र की तलाश शुरू कर दी है। मुहल्ला राजेंद्र नगर निवासी वीरेंद्र सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका 14 वर्षीय पुत्र मैहर मुहल्ले के ही एसबीएस आइडियल इंटर कालेज में कक्षा 9 में पढ़ता है। रोज की तरह वह शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे स्कूल जाने की बात कहकर निकला। जब वह दो बजे तक घर नहीं आया तो परिजनाें ने स्कूल के

प्रबंधक को फोन किया। वहां से पता चला कि आज (शुक्रवार) स्कूल की छुट्टी है। यह सुनते ही घबराए परिजनाें ने रिश्तेदारों के यहां फोन किया लेकिन मैहर का कहीं पता नहीं चला। पीड़ित पिता कोतवाली पहुंचा और अनहोनी की आशंका जताकर पुलिस को तहरीर दी। पिता वीरेंद्र ने बताया कि उसकी कोई दुश्मनी नहीं है। वह शहर के एक होटल में काम करता है।
विज्ञापन


पुलिस ने छात्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल संजय गुप्ता ने बताया कि छात्र की तलाश की जा रही है। हो सकता है कि वह दोस्ताें के साथ कहीं घूमने गया हो। आसपास के जिलाें की पुलिस को भी जानकारी दे दी गई है।

यूनिफार्म परिजनाें को मिली
परिजन जब मैहर की खोजबीन कर रहे थे तो उन्हें राजेंद्र नगर के ही एक विवाह घर के पास उसकी स्कूल यूनिफार्म व स्कूल के जूते भी मिले। इससे मामला संदिग्ध हो गया है। छात्र किताबें घर पर ही छोड़ गया है। इससे यह भी हो सकता है कि छात्र अपने कपडे़ बैग में ले आया हो और बदलकर कहीं चला गया हो। बहरहाल, पुलिस उसके दोस्ताें का भी पता कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें