फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सभासद की गोली मारकर हत्या

Fri, 19 May 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
सभासद
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भवानीराम में गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे बाइक सवार बदमाशों ने सपा नेता व वार्ड 20 के सभासद रविंद्र सिंह गुर्जर उर्फ रामू काका (40) की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे सीओ ने जांच पड़ताल की। उनका कहना है कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश लग रही है।
विज्ञापन


सपा नेता व सभासद रामू काका शाम करीब साढे़ सात बजे अपने घर के बाहर बैठे थे। तभी एक बाइक पर मुंह बांधे तीन बदमाश आए। उन्होंने सभासद पर फायर झोंक दिया। एक गोली रामू काका के सीने में और दूसरी पेट में लगीं। वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। बदमाश भाग निकले।

परिवार की महिलाओं के चीखने पर आसपास के लोग जुट गए। आनन- फानन में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाके के लोगों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है। हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही है। अभी परिजन भी कुछ बताते की स्थिति में नहीं है। ज
विज्ञापन


तीन माह पहले जेल से छूटे थे
पुलिस ने बताया कि सालभर पहले जालौन के ही सूर्य प्रताप गुर्जर की हत्या के मामले में सभासद को जेल हुई थी। तीन माह पहले वह जमानत पर छूट कर आए हैं। उनकी हत्या के पीछे वह पुराना मामला भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें