फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के विरोध में गोली मारकर हत्या

Thu, 11 May 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
चतेला गांव घटनास्थल पहुंचे एएसपी और सीओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाइक से आए लोगों ने घर के बाहर सो रहे युवक के सिर में तमंचा सटाकर गोली मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार वालों ने गांव के ही एक युवक और दो अन्य के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर हत्या की गई है। सूचना मिलने पर एएसपी और सीओ मौके पर पहुंचे। एएसपी का कहना है कि आरोपियों की धर पकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।  
विज्ञापन


कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम चतेला निवासी बाबूलाल का बेटा खेमचंद्र (32) मंगलवार की रात घर के बाहर चारपाई डालकर सो रहा था। रात में करीब डेढ़ बजे बाइक पर सवार दो लोग आए और खेमचंद्र के सिर में तमंचा सटाकर गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर जब तक परिजन पहुंचे आरोपी तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। मौके पर ही खेमचंद्र की मौत हो गई। हत्या की सूचना पाकर रात में ही पुलिस पहुंच गई।

बुधवार की एएसपी सुभाष शाक्य और सीओ सुबोध गौतम फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूछताछ की। पिता बाबूलाल ने बताया कि हत्या छेड़छाड़ के पुराने मामले को लेकर की गई है। बताया कि छह माह पूर्व उनकी नातिन घर में अकेली थी। उस दौरान गांव के अरविंद उर्फ बउवा पुत्र श्री पाल घर में घुस आया था। खेमचंद्र ने बउवा को पकड़कर पीटा था। इसके बाद गांव की पंचायत ने दोनों पक्षों में समझौता भी करा दिया था।
विज्ञापन


तीन-चार दिन पहले भी उसी रंजिश को लेकर बउवा और खेमचंद्र के बीच कहासुनी हुई थी। पिता का आरोप है कि इसी रंजिश में बउवा ने साथी बरदानी और एक अन्य के साथ मिलकर मंगलवार की रात बेटे खेमचंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी है। एएसपी का कहना है कि आरोपियों को जल्द से पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपियों के नाते रिश्तेदारों से भी पूछताछ की जा रही है।
 
इनसेट...
बढ़ सकती है खूनी रंजिश
ग्रामीणों की मानें खेमचंद्र की हत्या दो परिवारों के बीच खूनी रंजिश का रूप ले सकती है। खेमचंद्र के दो भाई और हैं, और आरोपी पक्ष के परिवार में से भी कई लोग हैं। इसको लेकर पुलिस भी एहतियात बरत रही है।

बेटे का शव देख मां बेहोश
घर के बाहर सो रहे बेटे खेमचंद्र का खून से लथपथ शव देख मां विनीता बेहोश होकर गिर पड़ी। इसके बाद जब भी उसे होश आता तो वह बस खेमचंद्र का ही नाम लेती और फिर बेहोश हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें