फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाली न छीन पाने पर वृद्धा का काटा कान

Thu, 11 May 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
चोरी
विज्ञापन
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अंबारी गांव में मंगलवार की देर रात बकरी चुराने में असफल बदमाश वृद्धा के कान से बाली नोच रहे थे। शोर मचाने पर वृद्धा का कान काट ले गए। बदमाश चार की संख्या में थे। सभी पिकअप से बकरी चुराने आए थे। घायल वृद्धा को स्थानीय डाक्टर के यहां भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना डायल 100 की पुलिस को दी गई लेकिन बुधवार की शाम तक पुलिस नहीं पहुंच सकी थी।
विज्ञापन


फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अंबारी गांव निवासी जुबैदा (65) पत्नी रमजान का मकान नहर से सटा हुआ है। जुबैदा घर पर बकरियां पाले हुए है। मंगलवार की रात जुबैदा अपने दरवाजे के बाहर सोई थी। जबकि उसका बेटा और बहू छत पर सो रहे थे। रात करीब दो बजे पिकअप पर सवार चार लोग पहुंचे। गाड़ी की आवाज सुनकर जुबैदा की निंद खुल गई।

महिला को जागते देख बदमाश अपना पिकअप लेकर गांव में आगे चले गए। कुछ देर बाद वह पुन: गाड़ी लेकर लौटे तो देखा कि जुबैदा अपनी चारपाई पर बैठी हुई है। बकरी चुराने में असफल बदमाश जुबैदा के पास पहुंचे और उसे पकड़कर कान की बाली नोंचने लगे। इस दौरान वृद्धा शोर मचाने लगी। लोगों को आते देख बदमाश जुबैदा का दाहिना कान बाली सहित काट ले गए। लोग जब तक उन्हें पकड़ने का प्रयास करते कि वे फरार हो गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना लोग 100 डायल कर पुलिस कंट्रोल रूम को दिया लेकिन दूसरे दिन बुधवार की शाम तक मौके पर पुलिस नहीं पहुंची। घायल जुबैदा का इलाज चल रहा था। सीओ फूलपुर एसके सिंह ने बताया कि घटना की सूचना उन्हें नहीं मिली है। अपने स्तर से मामले का पता लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें