फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी का विरोध करने पर शोहदे ने कान चबाया

Sat, 21 Apr 2018 12:03 AM IST
अमर उजाल, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
गेस्ट हाउस में शादी समारोह के दौरान महिलाओं से छेड़खानी का विरोध करने पर शोहदे ने युवक का कान दांतों से चबा लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।  
विज्ञापन


गुरुवार की रात एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह था। इसमें एट थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक भी आया था। समारोह में मध्यप्रदेश के भी कुछ युवक आए थे जो शराब पीकर महिलाओं के साथ अभद्रता कर रहे थे। युवक ने उन्हें रोका तो करीब छह लोगों ने उसके साथ मारपीट की। इसी बीच उनमें से किसी ने युवक का कान चबा डाला। रात में ही मामले की सूचना पुलिस को दी गई थी। इस पर एसआई अबू बख्श मौके पर भी पहुंचे लेकिन, तब तक बवाल काटने वाले भाग चुके थे। युवक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दतिया निवासी दिनेश, मंगल, नवाब तथा पांच अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें