फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से लौट रहे सराफ से ढाई लाख की लूट

Mon, 24 Oct 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
लूट का छवि‌चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुकान बंद कर बाइक से अपने घर आ रहे सराफा व्यापारी को दो बाइक पर आए छह सशस्त्र बदमाशाें ने ओवरटेक कर रोक लिया और मारपीटकर तमंचे के बल पर उससे करीब ढाई लाख रुपये के गहने व दस हजार नकद लूट लिए। सूचना पाकर मौके पर थाना पुलिस पहुंची और आसपास नाकेबंदी कराई लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे। कुठौंद थाना व कसबा
विज्ञापन


निवासी सर्राफा व्यापारी अनुज सोनी शेखपुर गांव में अपनी दुकान बंद कर सोमवार की शाम करीब छह बजे बाइक से घर लौट रहे थे। उसने दुकान के करीब ढाई लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के गहने झोले में रखे थे। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के गांव कु रौली के पास पहुंची तभी दो बाइक पर सवार छह बदमाशाें ने ओवरटेक कर उसकी बाइक रोक ली और तमंचा

लगा दिया। बदमाशाें ने मारपीट कर उसका गहनों का झोला लूट लिया और असलहे लहराते हुए भाग निकले। लूट की सूचना पाकर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे मौके पर पहुंचे और क्षेत्र की घेराबंदी कराकर आसपास के थानाें को भी लुटेराें की सूचना दी। उधर, एसपी डाक्टर राकेश सिंह ने भी जिले में वाहन चेकिंग शुरू कर लुटेराें की तलाश शुरू कर दी। पीड़ित सर्राफ
विज्ञापन


ने अज्ञात लुटेराें के खिलाफ लूट की तहरीर दी है। सूत्रों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से कुठौंद के स्टेट बैंक के बगल में चल रहे जुआ के अड्डे पर हार जीत के दौरान बड़ी बाजियां लग रही

हैं। इस दौरान कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग भी इन जुओं के अड्डों पर जमा होते हैं और हार जीत की बाजी लगाते हैं। इससे क्षेत्र में लूट पाट की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। क्षेत्रीय लोग इसके पीछे जुआ के अड्डे को ही जिम्मेदार बता रहे हैं। उनके अनुसार जुआ में दाव पर लगाने के लिए ही बदमाश अब यहां लूटपाट और चोरी जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें