देवरिया। ऑनलाइन खरीदारी के मामले में एक ग्राहक ने बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज कराया है। मामला कोतवाली का है। एक अन्य व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर दो लाख सत्तार हजार रुपये की निकासी हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर लिए हैं।
शहर के रामनाथ देवरिया निवासी अनूप गिरी का पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में खाता है। चार दिन पहले उनके खाते से करीब दस हजार रुपये की निकासी हो गई। आरोप है कि बैंक कर्मचारी की मिली भगत से उनके खाते से खरीदारी की गई।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर बैंक कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बनकटा थानाक्षेत्र के खरवसिया उत्तर निवासी योगेंद्र शर्मा का आईसीआईसीआई देवरिया में खाता है। उनके खाते से दो लाख सत्तर हजार रुपये की निकासी हो गई।
किसी व्यक्ति ने उनका एटीएम कार्ड बदल लिया था। मोहन कोठी निवासी रामअधार द्विवेदी ने पुलिस को सूचना दी कि एक व्यक्ति ने फोन कर अपने खाते में करीब चौरासी हजार रुपये जमा करा लिया। तीनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।