फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या और लूट में पांच पर रिपोर्ट

Fri, 18 Jan 2019 11:45 PM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
police - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मकरंदपुरा निवासी रघुनाथ ने बताया उनका बड़ा भाई शिवशंकर बाहर रहकर काम करता था। दीपावली में उसका भाई एक लाख रुपये लेकर घर आ रहा था। लेकिन वह घर न आकर सुढ़ार में रिश्तेदार छोटे कुशवाहा के घर चला गया। जहां छोटे, रामचंद्र, दीपू, कुलदीप व मथुरा ने उसके भाई को आपराधिक षड्यंत्र कर उसे शराब पिलाई।

विज्ञापन


इसके बाद एक लाख रुपये छीनने के बाद रात में गला दबाकर  हत्या कर दी। उन्होंने घर में फोन पर सूचना दी कि उसके भाई की मृत्यु हो गई। इसकी सूचना उसने कोतवाली पुलिस को भी दी थी। लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। जिसके बाद उसे न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें