फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे गेट मैन को पटका बिजार ने।

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन


सिकंदराराऊ। गढ़ी बुद्घू खां रेलवे फाटक संख्या 278 बी पर पर तैनात गेटमैन को गुरुवार को एक सांड़ ने पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सांड़ के हमले में गेटमैन की पसलियां टूट र्गइं।

इन-दिनों किसानों की सख्ती के चलते आवारा घूम रहे सांड़ हिंसक हो गए हैं। गुरुवार को रेलवे गेटमैन महाराम सिंह पुत्र वीरी सिंह गेट पर सामान्य रूप से खड़ा था। उनको कतई अंदाजा नहीं था कि बेकाबू सांड़ उन्हें घूर रहा है। एकाएक सांड़ ने तेजी पकड़ी और महाराम सिंह को जोरदार टक्कर मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज थी कि महाराम हवा में उछलकर दूर जा गिरा। सांड़ का रौद्र रूप देखकर लोग हाथों में डंडा लेकर शोर मचाते हुए दौड़े। भीड़ को देखकर सांड़ भाग गया। लोगों ने महाराम को जमीन से उठाया और अस्पताल ले गए। जहां जांच में उनकी पसलियां टूटी बताई गईं। गंभीर हालत में उनको रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें