राठ। हाईस्कूल की छात्रा ने सूना घर पाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली के अमगांव निवासी भारत राजपूत की 16 वर्षीया पुत्री रक्षा ने शुक्रवार की शाम करीब साढ़े चार बजे सूना घर पाकर फांसी लगा आत्महत्या कर ली। परिजनों ने जब किशोरी को रस्सी पर लटका देखा तो हड़कंप मच गया। किशारी के चाचा करन ने बताया कि उसकी भतीजी कस्बे के जीआरवी इंटर कालेज में दसवीं की छात्रा थी। उसने गुरुवार को दसवीं का पेपर दिया। बताया कि उसके पिता खेत पर गए थे। मां कस्तूरी देवी गांव के कन्या प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर तैनात है जो विद्यालय में थी। किशोरी की मौत पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि घटना के पीछे के कारणों की जानकारी की जा रही है।
छात्र ने सूना घर पाकर लगाई फांसी, मौत