रेप पीड़िता को पोर्न क्लिप देखाई, मांगे 50 हजार
- फोटो : मिड-डे
पैसे देने के बहाने एक अधेड़ ने दलित बालिका को साथ ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के साथ गई सहेली की चीख सुनकर भीड़ ने आरोपी को दबोच लिया और जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाल आलोक सक्सेना ने पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रेप की धाराआें में रिपोर्ट दर्जकर बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला
अस्पताल भेज दिया। मामले की जानकारी होने पर सीओ जंगबहादुर सिंह कोतवाली पहुंचे और आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं। शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी पिता ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार की दोपहर करीब एक बजे उनकी 11 साल की बेटी अपनी सहेली के साथ घर के बाहर खेल रही थी। तभी वहां पर लहारियापुरवा निवासी प्रेमानंद गुप्ता
आया और पैसे देने के बहाने दोनों लड़कियाें को अपने साथ ले गया। एक खाली स्कूल में ले जाकर उसकी बेटी के साथ रेप किया। यह देख उसकी सहेली ने शोर मचा दिया। इस पर आसपास रहने वाले लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़कर जमकर धुनाई की। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को लेकर कोतवाली आई। पुलिस ने
आरोपी प्रेमानंद गुप्ता के खिलाफ रेप व पाक्सो एक्ट की धाराआें में रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। सीओ जंगबहादुर सिह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसको जेल भेजा जाएगा।
युवती को बंधक बनाकर छेड़खानी की
शहर कोतवाली के एक मुहल्ला निवासी युवती ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 28 मार्च के दिन में वह अपनी सहेली केयहां रामनगर गई थी वहां रास्ते में उसे जानने वाले शाबिर निवासी नयापाठकपुरा ने अपने दो साथियाें के साथ उसे एक कमरे में बंधक बना लिया और उसके साथ छेड़खानी की जब उसने विरोध किया तो आरोपियाें ने
उसके साथ मारपीट भी की। पुलिस ने आरोपियाें के खिलाफ बंधक बनाकर छेड़खानी करने की रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है। कोतवाल आलोक सक्सेना ने बताया कि आरोपियाें की तलाश की जा रही है वह जल्द ही सलाखाें के पीेछे होगें।