बिक्री कर विभाग की टीम ने मंगलवार की देर शाम विभिन्न मार्गों पर जांच अभियान चलाकर नौ ट्रकों से बीस लाख रुपये की कर चोरी पकड़ी। बिक्री कर विभाग के असिस्टेंट सेल टैक्स कमिश्नर संतोष कुमार द्विवेदी और वाणिज्यकर अधिकारी अभिषेक सिंह के नेतृत्व में टीम ने स्थानीय थाना क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर मंगलवार की शाम जांच अभियान चलाया।
भूसी लदे सात ट्रकों और चावल लदे दो ट्रकों के अभिलेखों की जांच की। इस दौरान 20 लाख की कर चोरी पकड़ी गई। जमानिया गाजीपुर सैयदराजा राजमार्ग के पास वाहनों की चेकिंग करने के बाद टीम ने ताड़ीघाट बारा मार्ग पर चेकिंग की। असिस्टेेंट सेल टैक्स कमिश्नर संतोष द्विवेदी व वाणिज्य कर अधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि कर चोरी में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।