फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण व खदान कर्मचारियों में मारपीट, हवाई फायरिंग

Sun, 28 Oct 2018 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
firing - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन

रविवार की शाम खदान पर रास्ता बनाने के लिए खदान कर्मियों ने दो ट्रैक्टर झाड़ झंखाड़ मंगाया था, लेकिन चालक अतुल चार गाड़ियां लेकर वहां पहुंच गया। इस पर खदान कर्मियों और अतुल के बीच विवाद हो गया। अतुल का कहना है कि कर्मियों ने उसके साथ मारपीट की। इसकी सूचना जब उसने ग्रामीणों को दी तो उसके साथ भीड़ भी खदान पर पहुंच गई।

विज्ञापन


ग्रामीणों के वहां पहुंचने पर हंगामा शुरू हो गया। आरोप है कि इस बीच खदान कर्मियों ने हवाई फायरिंग कर दी। जिससे वहां हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद ने बताया कि रास्ता बनाने के लिए डाले जाने वाले झाड़ झंखाड़ का विवाद है।

फिलहाल किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। फायरिंग की बात भी गलत है। हां, मारपीट हुई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। बता दें कि शुक्रवार को भी कुछ ट्रैक्टर चालकों व खदान कर्मियों के बीच मारपीट हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें