वारंटी की तलाश में दबिश
थानाभवन। हरिद्वार के बुग्गा वाला थाना क्षेत्र में गैंगेस्टर में वारंटी की तलाश में हरिद्वार पुलिस ने रविवार को दबिश दी। लेकिन आरोपी पुलिस के आने से पहले ही फरार हो गए। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पवार ने बताया कि क्षेत्र के गांव हिंड निवासी पूर्व प्रधान आसिफ उर्फ बबलू उर्फ आरिफ हरिद्वार जिले के बुग्गावाला थाने से गैंगेस्टर का अपराधी है। जिसके कोर्ट से वारंट हो चुके हैं। वारंट जारी होने के बाद रविवार को बुग्गावाला थाने की पुलिस एएसआई यशपाल व एसआई शैलेंद्र की अगुवाई में थानाभवन पहुंचीं। यहां आमद कराने के बाद स्थानीय पुलिस की मदद से हींड गांव में आरिफ के घर पर दबिश दी गई। लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए।