पकडे़ गए आरोपी व खुलासा करते सीओ।
- फोटो : अमर उजाला
तहसील क्षेत्र के गांवों से चुराने वाले शातिरों का गिरोह सोमवार को कालपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने चोरी की भैंस व भेड़ लादकर पिकप समेत चार बदमाशों को पकड़ लिया।
दोपहर में कोतवाल सत्येंद्र सिंह राठौर पुलिस फोर्स के साथ कालपी हाईवे रोड स्थित दुर्गा मंदिर चौराहे में वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी कानपुर की तरफ जा रही मवेशियों से भरी पिकप
को पुलिस टीम ने रोका और तलाशी ली। इस दौरान तीन चोरी की भैंसें व एक भेंड़ बरामद की। चोरी के जानवर ले जा रहे आरोपियों जावेद पुत्र बाबूदीन ग्राम चांदपुर थाना भोगनीपुर, जावेद पुत्र लतीफ, कल्लू पुत्र फकीर निवासी ग्राम भटिया मऊ थाना अकबरपुर व अच्छे शाह निवासी नई बस्ती को पकड़ लिया। स्थानीय कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए
सीओ मनोज कुमार ने बताया कि गिरोह ने महेबा ब्लाक से तीन भैंसें चोरी की थी। वहीं, चुर्खी थाना केे ग्राम बम्हौरा से बदमाशों ने दो भैंसें चुराई। थाना सिरसा कलार के ग्राम सिम्हारा
कासिमपुर से बदमाशों ने एक भेंड़ को चोरी की थी। इनसे चार पशु बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियोें के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। सीओ ने बताया कि पशु चोरों केे गिरोह को पकड़ने वाली पुलिस टीमों को एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने पांच हजार रुपये नगद पुरस्कार घोषित किया है।