फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायकों ने संभाली स्कूल चलो अभियान की कमान

Sun, 23 Jul 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
माधौगढ़ में नामांकन रथ को हरी झंडी दिखाते मूलचंद्र - फोटो : amarujala
विज्ञापन
माधौगढ़/कदौरा। स्कूल चलो अभियान की कमान अब भाजपा विधायकों ने संभाल ली है। माधौगढ़ विधायक ने नामांकन रथ को हरी झंडी दिखाई और जागरूकता रैली में भी हिस्सा लिया। कालपी विधायक स्कूलों में पौधरोपण करने के साथ बच्चों को स्कूल में सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

माधौगढ़ बीआरसी से शनिवार को नामांकन रथ निकाला गया। इसे विधायक मूलचंद्र निरंजन और एसडीएम प्रदीप कुमार ने हरी झंडी दिखाई। इसके बाद विधायक ने बच्चों के साथ जागरूकता रैली भी निकाली। इसमें नन्हें बच्चों ने शिक्षित परिवार, सुखी परिवार के नारे भी लगाए। हाथों में तख्ती लेकर बच्चे कस्बे में घूमे। विधायक ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि किसी भी गरीब का बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए। इसके लिए सरकार घर-घर जाकर लोगों को बता रही है कि शिक्षा बच्चों का अधिकार है और वे इस अधिकार को दिलाने में सहायक बनें। रैली के उपरांत बच्चों को मिठाई भी बांटी गई। मोहित गुप्ता, कुमोदनी देवी, दिलीप तिवारी, विभा विश्नोई, कमलेश याज्ञिक, चित्रा सिंह, महेश सेंगर, अवनीश तिगुनायक, निपेंद्र सिंह, अवधेश सिंह आदि मौजूद रहे। इसी तरह कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने कदौरा के इकौना गांव के प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों में बच्चों को ड्रेस वितरित की। विधायक ने बच्चों से पढाई और एमडीएम आदि की जानकारी ली।  विधायक ने भी कहा कि कोई बच्चा शिक्षा से अछूता नहीं रहना चाहिए। इस दौरान विधायक ने पौधरोपण भी किया। खंड शिक्षा अधिकारी सर्वेश सिंह, भाजपा नेता जगदीश पाल, महेश प्रसाद गुप्ता, दिनेश गुप्ता, सुरेश गुप्ता, जगत विश्वकर्मा, राजेश गुप्ता, नरेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। मंडी परिसर में मंडी निरीक्षक राकेश मिश्रा की ओर से पौधरोपण किया गया। इस मौके पर अवनीश मिश्रा, रज्जन लाला, पप्पू सेगर, रामबहादुर राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें