ओवरलोड ट्रक के कागजात देखते विधायक।
- फोटो : amar ujala
विधायक के पंडौरा पहुंचने पर ग्रामीणों ने शिकायत की कि दिनभर ओवरलोड ट्रक सड़कों से गुजरकर उन्हें जर्जर कर रहे हैं। इस पर विधायक ने उधर से निकल रहे ओवरलोड ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक पकड़े जाने की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ओवरलोड ट्रक लेकर थाने आ गई। इधर विधायक द्वारा ट्रक पकड़े जाने की जानकारी पाते ही मौरंग लादे ट्रक जहां के तहां बीच रास्ते में ही खड़े हो गए।
विधायक ने कहा कि जल्द ही डीएम से मिलकर ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलवाएंगे। बता दें कि बुधवार को भी अवैध खनन की सूचना पर एडीएम और एएसपी ने खदानों में छापे मारे थे और मौरंग के ओवरलोड ट्रकों की धरपकड़ की गई। इसके बाद भी कालपी, कदौरा, आटा, एट, डकोर, माधौगढ़, रामपुरा आदि इलाकों में रात दिन मौरंग की ओवरलोडिंग हो रही है।