फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौरंग माफिया ने की फायरिंग, तीन घायल, सिपाही सस्पेंड

Wed, 16 Mar 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
फूंकी गई जीप को देखते पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डकोर थाने के बंधौली गांव में वाहनों के लिए रास्ता न मिलने जैसी मामूली बात पर मौरंग माफिया ने गांववालों पर फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से तीन ग्रामीण घायल हो गए। गांववालों का आरोप है कि फायरिंग डकोर थाने के एक सिपाही के इशारे पर की गई। घटना से गुस्साए गांववालों ने बेतवा नदी के बंधौली घाट पर धावा बोलकर वहां मौरंग भर रहे तीन
विज्ञापन


ट्रक, एक बोलेरो गाड़ी और सिपाही की बाइक समेत दो मोटरसाइकिलें फूंक दीं। बवाल शांत कराने पहुंचे पुलिसवालों को दौड़ा-दौड़कर पीटा, फिर गांव मुहम्मदाबाद के सामने उरई-राठ मार्ग जाम कर दिया। सूचना मिलते ही डीएम, एसपी फोर्स लेकर तुरंत मौके पर पहुंच गए। घटना में सिपाही का नाम सामने आने पर एसपी ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया

और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। करीब दो घंटे बाद जाम खुल सका। डीएम ने घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। बाद में झांसी रेंज के डीआईजी शरद सचान भी मौके पर पहुंचे और आरोपियाें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। घटना की शुरुआत बंधौली गांव से हुई। गांववालों का आरोप है कि मोंठ (झांसी) का एक दबंग यहां मौरंग का
विज्ञापन


अवैध खनन कराता है। डकोर थाने का सिपाही धर्मेंद्र सिंह उसकी तरफदार है। बुधवार सुबह 7:30 बजे बंधौली निवासी लखचंद (22) पुत्र गुलाब सिंह, प्रान सिंह (36) व गजेंद्र सिंह ट्रैक्टर लेकर गांव पहुंचे और यहां खराब हुए ट्रक की मौरंग ट्राली में भर रहे थे। इससे अन्य वाहन घाट की ओर नहीं जा पा रहे थे। यह जानकारी मिलते ही सिपाही धर्मेंद्र सिंह व उसका एक साथी

कई बंदूकधारियों को लेकर मौके पर पहुंचा। गांववालों ने कहा कि मौरंग लोड होते ही रास्ते से वाहन हटा लेंगे, पर बंदूकधारियों ने इन लोगों ने एक न सुनी और सिपाही के इशारे पर ग्रामीणों पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से लखचंद, प्रान सिंह व गजेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देख घायलों के परिजनों और ग्रामीणों ने सिपाही और उसके साथी की

जमकर धुनाई की। बंदूकधारी भाग निकले। गांववाले घाट पर पहुंचे और वहां सिंडीकेट के बैरियर व झोपड़ी में आग लगा दी। तीन ट्रक, एक बोलेरो व दो बाइकें भी आग के हवाले कर दीं। सूचना पर आई डकोर थाना पुलिस को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। सिपाही जान बचाकर भाग निकले। इसके बाद ग्रामीणों ने उरई-राठ मार्ग जाम कर दिया। सूचना मिलते ही डीएम रामगणेश,

एसपी एन कोलांचि, सीओ जंगबहादुर कई थानाें की पुलिस व पीएसी के साथ मुहम्मदाबाद गांव पहुंचे। ग्रामीणाें ने अधिकारियों से अवैध खनन बंद कराने की मांग की। एसपी ने आरोपी सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। कहा कि तहरीर मिलने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घायलों को जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज झांसी

रिफर किया गया है। एएसपी शकील अहमद ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर फायरिंग करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आगजनी और जाम लगाने वालों पर भी कार्रवाई होगी। कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें