गश्त के दौरान रविवार रात आटा पुलिस ने आटा टोल प्लाजा के पास गोवंश से भरा ट्रक पकड़ा है। पुलिस ने 30 गोवंशाें को मुक्त कराकर पुलिस की रेकी के लिए आगे चल रही स्कार्पियो सहित सात पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ पशु क्रूरता नियम आदि धाराआें में रिपोर्ट दर्जकर जेल भेज दिया। आटा थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र पुलिस के साथ
रविवार की देर रात करीब 10 बजे आटा टोल प्लाजा पर वाहनाें की चेकिं ग कर रहे थे। तभी उरई की ओर से एक स्कार्पियां आकर रुकी और उसमें सवार कुछ लोग मोबाइल पर बात करने लगे। सादा वर्दी में खड़े सिपाही ने सुन लिया। उसने स्कार्पियो की चाबी निकाल ली और अन्य साथियाें को बुलाया। बताया कि पीछे गोवंश से लदा ट्रक आ रहा है। इसने पुलिस होने
की जानकारी दे दी है। इस पर पुलिस ने स्कार्पियो सवार सलीम, रईस, शहाबुदद्ीन व इंतजार निवासी चांदापुर भोगनीपुर कानपुर देहात को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस उरई की ओर आई तो चालक ट्रक बैक कर रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक को पकड़कर उसमें सवार पशु तस्कर आरिफ व शहजाद निवासी गांव चिल्ली डकोर व आफाक निवासी
कालपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 30 गोवंश बरामद कर लिए। पुलिस ने आरोपियाें के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्जकर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।