फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर लूटपाट, युवती को अगवा किया

Wed, 30 Mar 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
असलहों से लैस चार-पांच लोगों ने मंगलवार रात एक घर में घुसकर लूटपाट की और घर की लड़की को अगवा कर लिया। लड़की की अगले महीने शादी होनी है। लड़की के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि लड़की अपनी मर्जी से गई है। लूटपाट का आरोप भी गलत है। लड़की को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। घटना कोतवाली क्षेत्र के एक
विज्ञापन


गांव की है।  पुलिस को दी गई तहरीर में लड़की के पिता ने हवाला दिया है कि मंगलवार रात घर के सदस्य सो रहे थे। भोर पहर तकरीबन तीन बजे खटपट की आवाज पर घरवाले जागे तो देखा चार-पांच लोग हाथों में तमंचे लिए खड़े हैं। बदमाशों ने परिजनों को असलहे दिखाकर धमकाया और अलमारी में रखे डेढ़ लाख रुपये, अंगूठी, जंजीर, कानों के बाले, तोड़ियां आदि

लूट लिए। इसी दौरान तमंचे के जोर पर उनकी बेटी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसे उसे उठा ले गए। उसकी पत्नी ने बदमाशों में से एक को पहचान लिया। यह गांव का ही युवक था। अन्य लोगों को कोई नहीं पहचान सका। पिता के अनुसार अगले महीने लड़की की शादी होने थी। घर में शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। बुधवार को लग्न पत्रिका भी लिखी जानी थी। लूट में
विज्ञापन


गया सामान दहेज के लिए जुटाया गया था। बुधवार को पुलिस तहकीकात करने गांव पहुंची। कोतवाल मनवीर सिंह ने इसे लूटपाट या अपहरण की घटना मानने से साफ इंकार कर दिया। कहा कि मामला कुछ और जान पड़ता है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। लड़की की तलाश में पुलिस की एक टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें