फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान के बेटे के मकान मेें पकड़ा जुआ

Thu, 27 Jul 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
कालपी। कोतवाली पुलिस ने नगर के मोहल्ला रावगंज स्थित तिरही गांव के पूर्व प्रधान के बेटे के मकान में जुए का फड़ पकड़ा। पुलिस ने पूर्व प्रधान के बेटे सहित 15 लोगों को गिरफ्तार कर करीब 12 मोबाइल और 20 हजार से अधिक रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

 कालपी के मोहल्ला रावगंज में तिरही गांव के पूर्व प्रधान विजय सिंह यादव उर्फ नन्ना के बेटे हरीमोहन यादव का मकान है। कोतवाली पुलिस को बुधवार को हरीमोहन के मकान में जुआ खेलने की सूचना मिली। इस पर कोतवाल संजय गुप्ता ने फोर्स के साथ मकान पर छापा मारा। पुलिस को देख जुआरी भागते लगे। पुलिस ने घेरकर हरीमोहन यादव, जितेंद्र गुप्ता, अवनीश, पप्पू, बाबूराम, महेंद्र, पवन कुमार, पर्वत सिंह, राजेश, अमित, देवेंद्र यादव, सरसुन सिंह, मनोज यादव, विजय और ब्रजकिशोरी सहित 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से करीब 12 मोबाइल फोन और 20800 रुपये बरामद किए गए। कोतवाल ने बताया कि हरीमोहन के मकान में काफी समय से जुआ का फड़ लग रहा था। पकड़े गए जुआरियों में ज्यादातर व्यापारी हैं। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
लाखों का जुआ हजारों में बता रही पुलिस
कालपी। नगर में पूर्व प्रधान के मकान में पकड़ा गये जुएं में पुलिस केवल 20800 रुपये दिखा रही है जबकि यह जुआ लाखों का आंका जा रहा है। फड़ से 15 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। सभी जुआरी समृद्ध परिवार से हैं।
विज्ञापन

-एक बोलेरो व अर्टिगा कार भी मिलीं
उरई। मकान के बाहर खड़ी एक बोलेरो व एक अर्टिगा कार को भी पुलिस ने बरामद किया है। यह दोनों कार जुआरियों की बताई जा रही हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों कारों को कोतवाली में खड़ा करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें