फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर पत्नी की हत्या

Fri, 16 Sep 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
दिव्यंका ने शादी के बाद पहली बार की सीरियल की शूटिंग - फोटो : इंस्ट्राग्राम
विज्ञापन
उरई (जालौन)। दहेज में चार पहिया वाहन की मांग पूरी न होने पर बुधवार की रात को पति ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से पत्नी को गोली मार दी। गोली उसके पेट में लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। डाक्टराें ने उसकी हालत गंभीर देखकर कानपुर ले जाने की सलाह दी। परिजन उसे कानपुर ले जा रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पाकर उरई आए पिता ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने पति व सास, ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

  
शहर कोतवाली के मुहल्ला पटेलनगर अंबेडकर चौराहा निवासी मोहित परिहार ने बुधवार की रात करीब 10 बजे किसी बात को लेकर पत्नी उमा (24) से विवाद हो गया। इससे तैश में आकर मोहित ने घर में रखी पिता की लाइसेंसी बंदूक से पत्नी को गोली मार दी। गोली उसके पेट में लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। फायर की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो वहां का मंजर देख दंग रह गए। परिजन उमा को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां पर उसकी हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने कानपुर ले जाने की सलाह दी। परिजन उसे कानपुर ले जा रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।

   सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पाकर पिता सीताराम भदौरिया निवासी इटाईल थाना मौ जनपद भिंड से उरई आए। उन्होंने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी उमा का विवाह चार वर्ष पहले मोहित से किया था। उसने अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था लेकिन पति मोहित, सास राजेश्वरी, व ननद रश्मि उससे दहेज में कार की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे। बुधवार की रात उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें