फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में भर्ती करवाने के नाम पर ठगे छह लाख

Fri, 16 Sep 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, बड़सर
विज्ञापन
अमर उजाला। - फोटो : demo pics
विज्ञापन
बड़सर पुलिस थाना में एक पूर्व सैनिक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। क्षेत्र के मलेहड़ा गांव के व्यक्ति ने एक पूर्व सैनिक पर बेटे को रेलवे में भर्ती करवाने की एवज में छह लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक झंझयाणी पंचायत के गांव मलेहड़ा के पवन कुमार पुत्र धर्म चंद ने आरोप लगाया है कि उपमंडल बड़सर के एक पूर्व सैनिक ने अप्रैल 2015 में उसके बेटे को रेलवे में भर्ती करवाने की एवज में छह लाख रुपये मांगे जिसे उसने किश्तों में अदा किया।

पवन कुमार ने बताया कि वह पूर्व सैनिक उसके बेटे को अपने साथ कोलकाता ले गया और तकरीबन पांच-छह माह तक अपने साथ रखा लेकिन बाद में भर्ती नहीं करवाया। उसने बताया कि पूर्व सैनिक से कई बार राशि लौटाने की मांग की लेकिन उसने राशि नहीं लौटाई।
विज्ञापन


पुलिस ने पवन की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। डीएसपी बड़सर अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने पवन कुमार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें