फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर मेें घुसकर महिला से दुराचार का प्रयास

Sat, 08 Oct 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
rape with minor
विज्ञापन
रात में अकेली पाकर महिला के घर में घुसे युवक ने दुराचार करने का प्रयास किया। महिला ने इसकी शिकायत थाने में तहरीर देते हुए की। वहीं, पीड़िता की तहरीर पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले आई जहां उससे पूछताछ की गई। सिरसाकलार थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति बाहर रहकर काम करता है। वह घर पर
विज्ञापन


अकेली रहती है। शुक्रवार रात लगभग 9 बजे वह खाना खाकर सो गई। तभी रात लगभग 10 बजे उसके ही गांव का एक युवक शराब पीकर जबरन उसके घर में घुस आया और उसके साथ दुराचार करने का प्रयास करने लगा। उसके विरोध करने पर वह गालीगलौज व मारपीट करने लगा। तभी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों को आता देख वह आइंदा देख लेने

की धमकी देते हुए वहां से भाग गया। वहीं, थाना प्रभारी सत्यदेव सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर पुलिस आरोपी को थाने लाकर पूछताछ कर रही है।

रेप के इरादे से दबोचा
घर में अकेली बेवा को पाकर गांव के ही शोहदे से शनिवार की सुबह उसके घर में घुसकर दबोच लिया और उसके साथ रेप का प्रयास करने लगा। चीख पुकार सुनकर परिजन व ग्रामीण मौके पर आ गए और उन्हाेंने आरोपी को दबोचकर जमकर धुना और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सिरसाकलार थाना क्षेत्र निवासी महिला ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि
विज्ञापन


उसको गांव का ही युवक सुनील कुमार कई महीनाें से परेशान कर रहा था। शनिवार की सुबह 10 बजे परिजन खेतों पर गए थे। तभी सुनील उसके घर आ धमका और वह कुछ समझ

पाती उसे दबोचकर छेड़खानी करने लगा। महिला ने विरोध किया तो उसे पीट दिया। चीख पुकार सुनकर म़ुहल्ले के लोग आ गए और परिजनाें को भी सूचना दी। मौके पर आए परिजनाें ने उसे जमकर धुना और पुलिस के हवाले कर दिया। थानाघ्यक्ष सत्यदेव सिंह का कहना है कि आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें