फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश

Sat, 08 Oct 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
घर के बाहर पानी भर रही एक नाबालिग को दो युवक बहलाकर खेत पर ले गए। यहां उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। इस पर किशोरी शोर मचाने लगी। शोर सुनकर परिजन दौड़ पड़े। यह देख युवक मौके से भाग गए। पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन


कोतवाली अजीतमल क्षेत्र के अंतर्गत एक  मोहल्ले में 15 वर्षीय किशोरी घर के बाहर हैंडपंप से पानी भर रही थी। तभी पड़ोस के एक युवक ने उसे किसी के बुलाने की जानकारी दी। किशोरी घर के पीछे गई तो वहां पहले से मौजूद एक युवक नेे खेत में घसीट लिया। दोनों युवक उससे जबरदस्ती करने लगे। किशोरी ने विरोध किया तो इन्होंने उसका मुंह दबा दिया। किशोरी ने इनके चंगुल से छूटकर शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर किशोरी के परिजन खेतों की तरफ दौड़ पड़े। परिजनों को आता देख युवक भाग खड़े हुए। कोतवाली प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि घटना की उन्हें जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें