फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ माह बाद दर्ज हुई सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट

Wed, 29 Jun 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन
विज्ञापन
युवती सहेली के साथ फिल्म देखने गई थी।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। घटना करीब आठ माह पूर्व अक्तूबर 2015 की है। किशोरी के पिता का आरोप है कि पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में तो रिपोर्ट दर्ज कर ली लेकिन मौत के मामले को संज्ञान में नहीं लिया।  
विज्ञापन


 कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ला निवासी पीड़ित ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री के साथ लगभग एक वर्ष पूर्व मुहल्ला दलालनपुरा निवासी चार लोगों ने दुष्कर्म किया था। उसके बाद जब वह गर्भवती हो गई, तो उन्होंने मुहल्ले की ही एक महिला के साथ मिलकर उसकी पुत्री का गर्भपात करा दिया। गर्भपात के समय अधिक रक्त बह जाने से 16 अक्टूबर 2015 को उसकी पुत्री की मृत्यु हो गई।

इसकी शिकायत उसने कोतवाली पुलिस से भी की थी। लेकिन कोतवाली पुलिस ने उसकी बात नहीं सुनी और भगा दिया। फिर उसने कोर्ट में न्याय के लिए गुहार लगाई। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर 8 माह बाद कोतवाली पुलिस द्वारा इस मामले को पंजीकृत किया गया।
विज्ञापन


पीड़ित पिता के अनुसार पुलिस ने केवल दुष्कर्म की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है लेकिन लड़की की मौत के मामले को संज्ञान में नहीं लिया गया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें